कहीं गायब हुई युवती, तीन लाख नकद और आठ तोले सोना भी ले गई
काशीपुर। शहर के एक मोहल्ले से एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार युवती घर से बिना किसी को बताए तीन लाख रुपये नकद और आठ तोले सोने के जेवरात लेकर चली गई।
परिवार वालों ने कटोराताल चौकी में दी गई तहरीर में एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का शक जताया है। तहरीर में बताया गया कि आठ अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे युवती अचानक घर से लापता हो गई।
परिजनों ने जब लॉकर की जांच की तो उसमें रखी नकदी और जेवरात भी गायब मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल