खनन व्यवसायियों का बुधवार को जबरदस्त प्रदर्शन का ऐलान-जिला प्रशासन को भेजा ज्ञापन
मोटाहल्दू। एक प्रदेश एक रॉयल्टी को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यवसायियों का मोटाहल्दू में धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने आंदोलनकारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत की तथा आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह से खनन व्यवसायियों ने कहा कि रॉयल्टी की दरें कम करने के साथ-साथ परिवहन विभाग ने जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए मोटी रकम साढ़े सात हजार रुपए निर्धारित की है, जबकि बाजार में जीपीएस सिस्टम 12 सौ से 15 सौ तक का लगाया जा रहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग पूर्व में गाडिय़ों की फिटनेस 1400 रुपये में कर रहा था, वही फिटनेस अब 14 हजार पांच सौ रुपये में की जा रही है। खनन व्यवसायियों ने कहा कि उनका व्यवसाय सरकार की इन गलत नीतियों के चलते पूरी तरह अब चौपट हो चुका है, यदि अभिलंब उनकी सुध नहीं ली गई तो खनन कारोबारी उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।


खनन व्यवसायियों ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि बुधवार को क्षेत्र के सैकड़ों खनन व्यवसाई अपनी विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर हल्द्वानी में जुलूस निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
इस दौरान समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, भगवान धामी, सुरेश चंद जोशी, इंदर सिंह नयाल, धर्मेंद्र मेहरा, मोहन तिवारी, कैप्टन इंदर सिंह, नंदन नैनवाल, नवीन अंडोला, लक्ष्मी दत्त सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल