ब्रेकिंग…महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ
पीपीपी मोड पर चल रहे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी से स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस अस्पताल में एक साथ तीन बच्चे पैदा होने का यह पहला मामला है।मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। स्वजनों ने सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सक दिव्या सरीन व मौजूद स्टाफ ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर डिलीवरी कराई।
चिकित्सालय प्रंबधन ने बताया कि महिला ने दो पुत्री एक पुत्र को जन्म दिया । मां-बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वजनों ने स्टाफ का आभार जताया। चिकित्सालय के प्रबंधक डा. प्रतीक ने बताया कि महिला का पिछले नौ माह से अस्पताल में तैनात चिकित्सक दिव्या सरीन की देखरेख में उपचार चल रहा था। महिला की यह पहली डिलीवरी थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार