होटल में ठहरे केरला निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
चम्पावत। टनकपुर के एक होटल में केरला के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधेड़ एक सप्ताह से होटल में कमरा लेकर अकेले रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नगर के एक होटल में कमरा लेकर रह रहे चिंगोली, केरला निवासी 53 वर्षीय आर कुशाला कुमार पुत्र ललिथा भवानम संदिग्ध अवस्था में मुंह के बल बिस्तर में पड़े मिले।
सुबह सफाई करने गए स्टॉफ की नजर उन पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ़ मो़ उमर ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इधर, प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि अधेड़ ने आठ जनवरी को कमरा लिया था। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन