नैनीताल…नैनो कार अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा आईसीयू में

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बुधवार की शायं गेठिया से नैनीताल को जोड़ने वाले आलूखेत लिंक मार्ग पर एक नैनो कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार नैनीताल निवासी सेवानिवृत्त कर्नल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल स्थित चिड़ियाघर रोड निवासी सेवानिवृत्त कर्नल किरन कुमार डंगवाल बुधवार शाम गेठिया से चढ़ाई वाले गेठिया-आलूखेत मार्ग से नैनीताल आ रहे थे। इस दौरान आलूखेत के पास सीसी मार्ग के निर्माण कार्य के कारण सड़क बंद मिली। ऐसे में ढलान पर कार को बैक करते समय कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर खाई में गिर गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल ज्योलीकोट पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 आपातकालीन एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। जहां चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त कर्नल किरन कुमार डंगवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज कुमार को आईसीयू में रखा गया। इसके बाद उसे स्थिति गंभीर होने पर  राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय भोजीपुरा बरेली ले जाया गया है ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119