गौलापार में ग्रामीण की झोपड़ी में आग से लाखों का नुकसान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी।  गौलापार में रविवार सुबह एक ग्रामीण की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में रखा अनाज और नगदी जलकर नष्ट हो गई। पुलिस के अनुसार लक्ष्मपुर ग्रामसभा की तारा नवाड़ गांव निवासी प्रताप चंद की झोपड़ी में सुबह 8 बजे आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

प्रताप चंद ने बताया कि आग से उनके घर में रखा आनाज, कपड़े, बिस्तर, जेवर और नगदी सभी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रताप चंद ने मकान निर्माण के लिए घर में 1.5 लाख रुपये रखे थे। रुपये भी आग में जल गए। ग्राम प्रधान तनुजा पांडे ने जिला प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119