गृहकलेश के चलते युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पंखे से लटककर दी जान

खबर शेयर करें 👉

क्षेत्र के एक युवक ने घर के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा गृहकलेश के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस के अनुसार रुद्रपुर के प्रीतम नगर निवासी टेंपो चालक रंजीत हाल्दार के पुत्र राकेश हाल्दार (25) की शनिवार सुबह अपने पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

कहासुनी के बाद पत्नी अपने पांच वर्षीय बच्चे को लेकर मायके चली गई। राकेश घर में अकेला था। शाम चार बजे राकेश कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया। परिजनों के आने पर जब उन्होंने खिड़की से देखा तो राकेश पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसआई रजनी गोस्वामी ने बताया पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119