एयर टिकट रिजर्वेशन कंसलटेंट बनाने के नाम पर लाखों की ठगी-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। टिकट रिजर्वेशन का काम करने वाले एक युवक को एयर रिजर्वेशन कंसलटेंट बनाने के नाम पर उससे लाखों की ठगी कर ली। युवक का आरोप है कि लाखों रुपये लेने के बाद उसे फर्जी एयर टिकट दिए गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। रुद्रपुर आवास विकास में साईबर पैराडाइज नाम से फर्म चलाने वाले रिंकल धवन का कहना है कि वह अपनी फर्म में रेलवे और एयर टिकट रजर्वेशन का काम करता है। 2020 में वह दिल्ली गया था। यहां उसकी पहचान अनूप गुप्ता नाम के युवक से हुई। अनूप से उसे बताया कि वह दिल्ली में एयर टिकट रिजर्वेशन का कंस्लटेंट है। उसे हल्द्वानी, नैनीताल में अपने डीलर बनाने हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में संदिग्ध मौत से सनसनी: बहन-जीजा के घर सोया युवक सुबह मिला मृत, मिर्गी के दौरे की आशंका

अनूप से डीलरशिप लेने के लेने के लिए उसने अनूप को 12 लाख रुपये दिए। अनूप ने उससे कई देशों की एयर टिकट बुक करवाई जिसमें से तीन लाख रुपये के एयर टिकट जाली निकले जिनका भुगतान उसने टिकट लेने वालों को खुद किया। अनूप ने उसे कई बार पैसे वापस करने का आश्वासन दिया लेकिन पैसे वापस नहीं किए। उसने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रिंकल कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट द्वारा आदेश करने के बाद अब पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119