अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली सीज-

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस ने ग्राम इटव्वा में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। बरसात के मौसम में खनन कार्य पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है, लेकिन कुछ खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस को शनिवार देर शाम सूचना मिली ग्राम इटव्वा में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस ने खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया और वाहन स्वामियों से रॉयल्टी दिखाने के लिए कहा। लेकिन वाहन स्वामी ने रॉयल्टी नहीं दिखा पाये। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119