गंगोलीहाट की लापता युवती पंजाब से बरामद, युवक से विवाह की बताई इच्छा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। तीन नवंबर को घर से लापता हुई गंगोलीहाट क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया है। युवती के पिता ने गंगोलीहाट थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम

एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सर्विलांस सेल की मदद से युवती का लोकेशन पंजाब में ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

जांच के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय युवक से विवाह करना चाहती है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक, सर्विलांस सेल के हेम चंद्र सिंह और कमल तुलेरा शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119