यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला : जल्द बेनकाब हो सकता है बड़ा नेक्सस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की गिरफ्तारी से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कई सफेदपोश नेताओं व दलालों पर भी शिकंजा कस सकता है। मोर्चा ने सीबीआई की शुरुआती कार्रवाई की सराहना की।

पत्रकारों से वार्ता में नेगी ने कहा कि इस मामले में राजपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी और एक अज्ञात व्यक्ति का नाम भी शामिल किया गया था। उन्होंने मांग की कि सीबीआई सबसे पहले उस अज्ञात आरोपी को पहचानकर गिरफ्तार करे, जिससे पूरे नेक्सस का पर्दाफाश हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

नेगी ने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर पुलिस प्रोफेसर सुमन को बचाने का प्रयास कर रही थी और उसे गवाह बनाने की कोशिश क्यों हो रही थी? क्या इस मामले के तार ऊपर तक नहीं जुड़े हैं? उन्होंने आशंका जताई कि इस नेक्सस में टॉप लेवल के नेता और माफिया किस्म के लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सिर्फ चार लोगों को नामजद किया है, जबकि इस पूरे खेल में अधिकारियों, नेताओं और दलालों की भूमिका भी हो सकती है। एक तरफ उच्च शिक्षित बेरोजगार युवा दिन-रात मेहनत कर अपनी जिंदगी खपा देते हैं, वहीं दूसरी ओर सेटिंगबाज लोग मनचाही नियुक्तियां हासिल कर लेते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मोर्चा ने मांग की कि सीबीआई ऐसी नजीर पेश करे जिससे भविष्य में कोई युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ न कर सके और न ही कोई दलाल ऐसी हिमाकत करने की सोच सके। वार्ता के दौरान दिलबाग सिंह व पछवादून अध्यक्ष अमित जैन भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119