मायके से ससुराल को निकली महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉


चम्पावत। लोहाघाट में मायके से ससुराल के लिए निकली महिला बीच रास्ते से लापता हो गई है। परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। लोहाघाट क्षेत्र की एक महिला अपने मायके से बुधवार सुबह 11 बजे ससुराल के लिए निकली। मायके वालों ने शाम के वक्त ससुराल में फोन करके सकुशल पहुंचने की जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि महिला ससुराल नहीं पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

इससे ससुराल और मायके पक्ष में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का सुराग नहीं लगा तो गुरुवार को दोनों पक्षों ने लोहाघाट थाने में आकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। प्रभारी एसओ प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया कि महिला अपना फोन मायके में छोड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119