आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युगल ने थाने में गुजारी रात, दोनों की करा दी शादी

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। साथ ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात थाने में गुजारने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव में ही पंडित बुलाकर उनके फेरे डलवा दिए गए। मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर निवासी एक युवक पिछले दस दिनों से हल्का नंबर एक के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। गांव की ही एक युवती के साथ उसके संबंध बन गए। 16 मई की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिनजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसे लेकर गांव में बखेड़ा खड़ा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर

कुछ ग्रामीणों ने पकड़े गए युगल के साथ मारपीट भी की। सूचना पर भगतपुर से युवक के परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने युवक के परिजनों के समक्ष दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक के परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय होने की बात कहते हुए इनकार करते रहे। रात 12 बजे तक भी कोई हल नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। रात भर थाने में रहने के बाद दोनों पक्ष शादी करने के लिए सहमत हो गए। बुधवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में युवक और युवती के फेरे करा दिए गए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119