स्मैक तस्करी में मां-बेटी गिरफ्तार, पुत्र समेत पांच पर केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने मंगलवार को 12.48 ग्राम स्मैक के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पुत्र समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम एसआई संजय कुमार, एसआई शंकर सिंह बिष्ट, धनराज, शुभम सैनी, बबीता रानी को गश्त के दौरान रुद्रपुर ड्यूढ़ी मोड़ चौराहे से खेमपुर की ओर दो संदिग्ध महिला दिखाई दीं, जोकि पुलिस को देखकर भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

युवती ने अपना नाम किरन कौर पुत्री संतोख सिंह और महिला ने अपना नाम गुरमेज कौर पत्नी संतोख सिंह निवासी खेमपुर बताया। दोनों पकड़ी गए महिलाएं मां-बेटी हैं। किरन के पास से 8.71 ग्राम और गुरमेज कौर के पास 3.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गुरमेज कौर ने पुलिस को बताया कि स्मैक ग्राम पचपेड़ा भट्टा निवासी पलविन्दर सिंह उर्फ पप्पू, सुखविन्दर सिह उर्फ सुक्खा लाकर देता है। स्मैक को उसका बेटा संदीप सिंह उर्फ सन्नी उनसे खरीदता है। स्थानीय युवाओं को पुड़िया बनाकर बेच देते हैं। पुलिस ने किरन कौर और गुरमेज कौर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस संदीप सिंह, पलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119