प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाया
प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान यहां फड़ और ठेले हटाने के साथ ही अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से गिराया गया। 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के आने जाने वाले रास्तों को बेहतर बनाया जा रहा है। ट्रेन से दूसरे प्रदेशों से अधिकारियों के साथ ही खिलाड़ी हल्द्वानी स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन के नजदीक किया गया अतिक्रमण परेशानी का कारण बन रहा है।
बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने स्टेशन से मुख्य गेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान फड़, ठेले, टिन शेड हटाए गए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि खेल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को इसके लिए अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। जल्द ही यहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षण अमोल असवाल, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी सहित प्रशासन, निगम और पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार