मुकदमा वापस न लेने पर मां-बेटी से मारपीट
काशीपुर। मुकदमा वापस न लेने पर दंबंगों ने मां-बेटी को बीच रास्ते में रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में आवास विकास की शुभ विहार कालोनी निवासी पूनम भाटिया पत्नी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह व उसकी माता रामनगर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में सर्विस करते हैं। बीती 2 जुलाई को वह रोजाना की भांति रात्रि 10 बजे अपने घर जा रही थी तो रेलवे लाईन पर ओमप्रकाश व सुशीला देवी व उसकी भाभी व भाई ने उन्हें रोकते हुए अपनी बहन का केस वापिस लेने को लेकर गाली-गलौज, धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की जिसमें उसे व उसकी माता को गंभीर चोटें आई। उक्त लोगों ने केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़ता ने पुलिस से अपनी जान माल की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम