मोटरसाइकिल द्वारा पूर्णागिरि दर्शन को गए युवक-युवती ठूलीगाड़ के समीप बरसाती नाले में बहे-युवती की मौत
लालकुआं। यहां बंगाली कॉलोनी क्षेत्र से मोटरसाइकिल द्वारा पूर्णागिरि दर्शन को गए युवक-युवती ठूलीगाड़ के समीप बरसाती नाले में बहे, पुलिस ने रेस्क्यू कर बमुश्किल दोनों को निकाला, तब तक युवती दम तोड़ चुकी थी। उक्त घटना से युवती के परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बंगाली कॉलोनी निवासी शिवम गिरी उम्र 23 वर्ष पुत्र अशोक गिरी व आरती यादव उम्र 22 वर्ष पुत्री कोमल यादव निवासीगण बंगाली कालोनी, लालकुआं मोटरसाइकिल संख्या:- यूके04एए- 3270 से रविवार की प्रातः मां पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वह जैसे ही ठूलीगाड़ के पास बरसाती नाले से गुजर रही थी तभी नाले में अत्यधिक पानी आने के चलते उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। घटनास्थल के पास ही मौजूद पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी लोगों द्वारा भारी मशक्कत के बाद दोपहर को रेस्क्यू कर दोनों को नाले से निकाल लिया। इस दौरान आरती यादव की मौत हो चुकी थी। जबकि शिवम गिरी को सकुशल बचा लिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की सूचना पर टनकपुर पहुंचकर युवक के परिजनों ने शिवम गिरी को टनकपुर के चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार कराया जा रहा था। वही युवती के परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी। उक्त घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश