हत्या का खुलासा…पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
काशीपुर। अवैध संबंधों में आड़े आ रहे पति अहमद हसन की हत्या पत्नी रुबीना और उसके प्रेमी दानिश अली ने मिलकर की थी। हत्या से पहले रुबीना ने अहमद के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसने और दानिश ने उसको बांधकर गला घोट दिया।
सोमवार को कोतवाली पहुंचे एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने अहमद हसन (33) हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शनिवार को गांव केशोवाला में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इसके बाद तत्काल सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी टीम के साथ पहुंचे। परिजनों के विरोध के बीच पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत हुए अहमद हसन के शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि अहमद की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने के कारण हुई है। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी रुबीना और परिजनों को उठा लिया। पूछताछ में रुबीना टूट गई और उसने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल कर ली। रुबीना की निशानदेही पर पुलिस ने उसके प्रेमी को उसके घर ठाकुरद्वारा भरतपुर मुरादाबाद यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि रुबीना और उसके मौसेरे भाई दानिश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पति बहरीन से वापस आ गया और उसने वापस जाने से मना कर दिया। ऐसे में दोनों ने अवैध संबंधों में दीवार बने पति की हत्या की योजना बना डाली। 4 अगस्त को दानिश ने रुबीना को नींद की गोलियां लाकर दीं। रुबीना ने गोलियां पति के खाने में मिला दीं। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर दानिश को बुला लिया और इन दोनों ने उसके हाथ पैर-बांधे और उसका गला दबा दिया, जिससे अहमद की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता आसिम की तहरीर पर पत्नी रुबीना, प्रेमी दानिश, गौहर अली, नाजिमद, मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल