ओखलकांडा में प्रसव के बाद महिला की मौत, बच्चा स्वस्थ, बदहाल स्वास्थ्य सुविधा पर ग्रामीणों में आक्रोश 

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गौनियारो गांव की एक गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गयी, जबकि बच्चा स्वस्थ हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जानकारी के अनुसार ओखलकांडा के गोनियारो गांव निवासी मुन्नी देवी उम्र 25 पत्नी प्रेम सिंह को बीते रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। करीब एक बजे के आसपास उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। रात व बारिश के चलते उसे अस्पताल तक नहीं लाया जा सका। बताया जा रहा है कि प्रसव होने के आधा-एक घंटे बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। प्रधान हेमा देवी ने बताया गांव में स्वास्थ सुविधाओं के नाम पर एक एएनएम सेंटर भी नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhamd-सड़क पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट -दो युवतियों समेत नौ हिरासत में

प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसका खामियाजा महिलाओं को अपनी जान गंवाकर भुगतान पड़ता है। मृतक महिला अपने पीछे तीन लड़की व लड़के समेत पति को रोता बिलखता छोड़ गयी है। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने सरकार से गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने व मृतक के महिलाओं को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर कांग्रेसी नेता मदन नौलिया ने सरकार पर ओखलकांडा ब्लॉक की उपेक्षा का आरोप लगाया है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119