व्यापार संघ गंगोलीहाट के मुख्य संरक्षक नाथ लाल साह नहीं रहे-

खबर शेयर करें


कांग्रेस के स्तंभ का हुआ मंगलवार की सायं 6 बजे निधन-
गंगोलीहाट में शोक की लहर-
उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता –
बुधवार की सुबह रामेश्वर के संगम में होगा अंतिम संस्कार –

(हरगोविंद रावल)। गंगोलीहाट के हाट गांव निवासी व्यापार संघ गंगोलीहाट के मुख्य संरक्षक व गंगोलीहाट कांग्रेस के स्तंभ नाथ लाल साह उम्र 87 वर्ष का मंगलवार की सायं उनके निवास स्थान हाट में अपने पैत्रिक आवास में निधन हो गया । साह के निधन का दुखद समाचार सुनते ही गंगोलीहाट के व्यापारियों, कांग्रेस के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं का उनके अंतिम दर्शनों को तांता लगा रहा । नाथ लाल साह गंगोलीहाट के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहे उनकी कांग्रेस पार्टी में मजबूत छवि थी उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है वही शाह वर्तमान में गंगोलीहाट व्यापार संघ के मुख्य संरक्षक के पद पर आसीन थे । शाह श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के जीवन पर्यन्त मार्गदर्शक रहे। वही नाथ लाल साह गंगोलीहाट के विकास के लिए हमेशा जन आंदोलनों में सक्रियता से भागीदारी करते थे।

साह निरोगी व्यक्ति थे लेकिन बीते कुछ सप्ताह से उनका चलना फिरना बंद हो गया था और घर पर ही रहते थे आज अचानक उनके निधन से गंगोलीहाट के लोग स्तब्ध है ।शाह की गंगोलीहाट में सौंदर्य प्रसाधन की बहुत पुरानी दुकान है और वे थोक का व्यापार करते थे। नाथ लाल साह के दो पुत्र देवराज शाह व घनस्याम लाल साह व पुत्री चंपा साह हैं सभी का भरा पूरा परिवार है वही उनके नाती अप्पू साह का भी विवाह हो गया है जो वर्तमान में पुस्तैनी व्यापार को चला रहे हैं । साह नाती नातिन सहित पड़नातिन सहित तीन पीढ़ियों के भरे पूरे परिवार को छोड़ गए हैं । उनका अंतिम संस्कार बुधवार कि सुबह रामेश्वर के पवित्र घाट पर किया जाएगा ।नाथ लाल साह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य , पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह मेहरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ जगत सिंह खाती , कांग्रेस प्रत्याशी खजान चंद गुड्डू, कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा ,नगर पंचायत अध्यक्ष बेरीनाग हेम पंत, कांग्रेश प्रदेश सचिव मुकेश रावल, कांग्रेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हिरेंद्र सिंह रावल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बेरीनाग रेखा भंडारी, जिला प्रभारी संयोगिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पिथौरागढ़ वीरेंद्र मेहरा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव धन सिंह मेहता, व्यापार संघ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर रावल, व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, जिला महासचिव प्रदीप पंत, जिला सचिव कृष्ण सिंह बोहरा , व्यापार संघ अध्यक्ष गंगोलीहाट हरीश धानिक , उपाध्यक्ष हितेश खाती, सचिव मनीष बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेश उप्रेती , व्यापार संघ संरक्षक किशन भंडारी, किशन उप्रेती , प्रदीप कोठारी, मोहन सिंह बोहरा, भगवत रावल, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र रावल, दुर्गादत्त पंत,राज्य आंदोलनकारी कल्याण सिंह धानिक , हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल, सहित गंगोलीहाट क्षेत्र के तमाम सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119