कभी भूल कर भी ना करें ऐसा काम, कैसे हुई सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लाखों की ठगी
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गायत्री एंक्लेव निवासी राजेंद्र कुमार चौधरी ने साइबर क्राइम मुख्यालय देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सोशल मीडिया चलाते हैं। मई में खुद को कनाडा की रोजी वाइट बताने वाली महिला की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में चैटिंग होने लगी। पीड़ित ने महिला को अपना नंबर भी दे दिया। महिला ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर है। वह भारत में रियल स्टेट और कृषि के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है।
महिला ने युवक से इस काम में मदद मांगी। युवक ने इसके लिए हामी भर दी। कुछ दिनों के बाद ही महिला ने युवक को बताया कि उसका भारत आने के लिए टिकट कंफर्म हो गया है। उसने अपना टिकट भी व्हाट्सएप पर शेयर किया। 25 मई को उसके पास एक फोन कॉल आई। महिला ने बताया कि वह दिल्ली आ गई है। उसे सीमा शुल्क, कस्टम जांच आदि में कुछ रुपयों की जरूरत है। युवक के विभिन्न खातों से 6.15 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर