पांच दिन से लापता युवक का शव नैनी झील में मिला

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल स्प्रिंग फील्ड के पास किराए के कमरे में रहने वाले युवक का शव नैनी झील से बरामद हुआ है । यह युवक पिछले 5 दिन से लापता था ।बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मल्लीताल में वोट स्टैंड के पास एक युवक का शव तैरता हुआ दिखा । जिसकी पहचान नासिर अली (30) वर्ष मूल निवासी स्वार रामपुर के रूप में हुई ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

झील में शव मिलने की सूचना नाव चालकों ने  तत्काल मल्लीताल कोतवाली में दी । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा और लाश पोस्टमार्टम के लिये भेज दी गई ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119