आ गई वाहन नंबर प्लेट की नई सीरीज, यहां से चुने मनपसंद नंबर
हल्द्वानी। वाहनों के नंबर प्लेट की नई सीरीज मंगलवार से खुलेगी। इसके बाद लोग अपने वाहन के लिए ऑनलाइन नंबर बुक करा सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में निजी वाहनों के लिए चल रही यूके 04एपी सीरीज समाप्त होने वाली है। इसलिए अब यूके 04एक्यू सीरीज 11 मार्च से खोली जाएगी। बताया कि अपने नए वाहन के लिए मनपसंद फैंसी नंबर लेने के इच्छुक वाहन स्वामी नई सीरीज के नंबर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
इसके ऑनलाइन वेबसाइट http://fancy.parivahan.gov.in के माध्यम से नंबर बुक कराए जा सकते हैं। बता दें कि विभाग ने फैंसी नंबर के लिए 2 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की फीस तय की है। इसमें कई फैंसी नंबरों के लिए बकायदा ऑनलाइन नीलामी भी होती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार