भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कुख्यात अपराधी है आरोपी
हल्द्वानी। शहर के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गोलीकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से बसानी क्षेत्र, थाना मुखानी से आरोपी को दबोचा गया। गोलीकांड की घटना राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी, जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के पिछले चुनाव में हारने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 9 मार्च की है, जब भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर एसपी सिटी , सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल तुरंत पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ समय-समय पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वाहन (यूके04एएल-5092) बरामद किया। एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न