विवाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर लापता

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। विवाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर नवविवाहिता की तलाश कर रही है। नई बस्ती पोस्टमार्टम हाउस निवासी इसरार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा 21 जून 2023 को उसके बेटे इसरार की शादी मोहल्ले की ही एक युवती से हुई थी। मंगलवार सुबह उनकी बहू संदिग्ध हालात में लापता हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

आरोप कि वह अपने साथ 45 हजार रुपये की नकदी, नौ तोले सोने के जेवर और 400 ग्राम चांदी भी ले गई है। कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। लापता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119