पत्नी के सिर पर मारा पति ने फ्राईपेन, 27 टांके लगे

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। आपसी झगड़े में पति ने पत्नी के सिर पर फ्राईपेन दे मारा। फ्राईपेन लगने से महिला का सिर का काफी बड़ा हिस्सा फट गया। उपचार कराया तो महिला के सिर में 27 टांके लगे। हमले को लेकर बेटे ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जोगीवाला चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि कैलाश सिंह रावत निवासी शिवनारायण विहार, मोहकमपुर हाल में आईआरडीई में कंट्रेक्ट के जरिए काम करते हैं। उनका अक्सर अपनी पत्नी बीना देवी से विवाद होता है। बीते रविवार शाम को इनके दोनों बेटे घूमने चले गए। इस दौरान दंपति के बीच विवाद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

आरोप है कि इस दौरान कैलाश सिंह रावत ने फ्राईपेन उठाया और पत्नी के सिर पर दे मारा। इसके बाद भी मारपीट करते रहे। महिला के चिल्लाने पर इनके मकान मालिक और आसपास के लोग आए। तब महिला को बचाया गया। बेटे पहुंचे तो मां को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां उनके सिर में टांके लगे। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में आरोपी करन सिंह ने अपने पिता कैलाश सिंह रावत के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119