बारिश से बागेश्वर में भरभराकर गिरा मकान, नौ घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें

बारिश के कारण शनिवार को सलानी गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। उस वक्त परिवार के लोग घर के अंदर ही थे। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद उन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेजाया गया। जहां घायलों का उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अन्य को भर्ती किया गया।

सीओ अजय लाल साह समेत तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना किया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सलानी गांव निवासी केदार राम पुत्र हीम राम का मकान शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद करीब आठ बजे भरभराकर गिर गया। इस हादसे में परिवार का मुखिया 62 वर्षीय केदार राम पुत्र हीम राम, 60 वर्षीय धरमा देवी पत्नी केदार राम, 31 वर्षीय राधा पत्नी चंदन राम, 38 वर्षीय चंदन राम पुत्र केदार राम, 10 वर्षीय आरती पुत्री चंदन राम, डेढ़ वर्षीय साक्षी पुत्री चंदन राम, देवांशी पुत्र चंदन राम, सात वर्षीय निकिता पुत्री चंदन राम तथा 5 वर्षीय ऋषि पुत्र चंदन राम घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस, दमकल विभाग व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया है। तीन लोगों को छुट्टी दे दी है। अन्य का इलाज चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहाड़ी क्षेत्रों मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही करें यात्रा -SSP NAINITAL मीणा की जनअपील
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119