50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक गंभीर
गुरुवार रात 9:00 बजे के लगभग लोहाघाट पुल्ला सड़क में डाइट लोहाघाट के पास बल्सो (चोमेल) से चंपावत जा रही स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई दुर्घटना में बल्सो (चोमेल) निवासी गोविंद सिंह पुत्र भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं प्रेम नगर के हाइडिल कॉलोनी के युवाओं ने जंगल में वाहन की लाइट जली देखी तो सभी युवा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल दुर्घटना स्थल में पहुंचे तथा अपनी जान की परवाह करे बगैर अंधेरे में खाई में उतरकर घायल को किसी तरह बाहर निकाला तथा 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टर दीक्षा के द्वारा चिकित्सा स्टाफ के साथ घायल का उपचार किया गया डॉक्टर दीक्षा ने बताया दुर्घटना में घायल का पैर टूट गया है तथा सर पर गंभीर चोटे हैं प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल गोविंद सिंह अपने गांव बल्सो से होली गायन कर चंपावत अपने परिवार के पास लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई। किस्मत से युवाओं ने दुर्घटना को भाप लिया और उसकी जान बचा ली, अन्यथा घायल रात भर खाई में पड़ा रहता।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन