अब पुलिस ने महिला को नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा
काशीपुर। पुलिस ने एक महिला के पास से नशे के कैप्सूल और टैबलेट बरामद कर जेल भेज दिया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नशा तस्कर लीलावती निवासी मो.नत्था सिंह के पास 200 कैप्सुल और 160 टैबलेट मिली।
आरोपी लीलावती नशा करने वाले युवाओं के बीच बुआ के नाम से प्रसिद्ध है। काफी समय से मोहल्ले के युवाओं को नशे के कैप्सूल, टेबलेट, इंजेक्शन और अन्य नशे का सामान उपलब्ध करा रही थी। इससे पहले भी वह गांजा तस्करी में दो बार जेल जा चुकी है। महिला के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिहं, एस एसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, जावेद मलिक, जमशेद अली, अनुज वर्मा, अब्दुल मलिक,कविता वर्मा, राजकुमार आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा