छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर। दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बनबसा में दबोच लिया। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मामला सामने आने के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दिनेशपुर थाना पुलिस की तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मो. बिलाल ने शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा किए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

आरोप है कि इसके बाद छात्राओं को अश्लील टिप्पणियों, गाली-गलौज और छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्हें तेजाब फेंकने और गला काटने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गईं। छात्राओं को निशाना बनाए जाने के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्राओं की निजी जानकारी कहां से जुटाई गई और इसे साझा करने में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119