शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार के शादी से इनकार करने पर एक युवती करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से निकाह कराने की मांग पर अड़ गई। प्रेमी मुंबई में था, जबकि युवती बहराइच में टावर पर मौजूद थी। कई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की पहल पर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हुए। इसके बाद काजी की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह कराया गया। निकाह के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, बस्थनवा गांव की रहने वाली युवती का अपने ही गांव के नूरुद्दीन के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति के चलते उनका निकाह नहीं हो पा रहा था।

परिवार के विरोध से परेशान युवती 23 अक्टूबर को चौधरी गांव में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 100 फीट की ऊंचाई पर युवती को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

पुलिस ने युवती को काफी समझाया, लेकिन उसने शादी होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों परिवारों से बातचीत शुरू की और उन्हें निकाह के लिए सहमत करने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

इसके बाद मौके पर काजी को बुलाया गया। प्रेमी नूरुद्दीन मुंबई में होने के कारण निकाह ऑनलाइन कराने की व्यवस्था की गई। काजी की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी कराई गई।

निकाह होने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। आखिरकार युवती टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119