ओखलकांडा के युवक की मोटाहल्दू में संदिग्ध हालात में मौत
हल्द्वानी। ओखलकांडा के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डालकन्या ओखलकांडा निवासी गणेश (25) मोटाहल्दू में अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहता था। किसी बात पर भाई-बहन में बहस हो गई थी।
शुक्रवार रात गणेश कमरे से चला गया। रात में वह अचेत अवस्था में मिला। गणेश को एसटीएच लाया गया। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरीराम ने बताया शव मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई