दिनभर पति के साथ घूमी रात को लगाई फांसी, शादी के दस दिन बाद ही नव विवाहिता ने मायके में ही दी जान
सोमेश्वर/ अल्मोड़ा । एक नव विवाहिता ने बीती रात्रि अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
नाग गांव निवासी मनीषा उम्र 23 वर्ष पुत्री लाल सिंह बोरा का विवाह 10 मई को दस दिन पूर्व मुरादाबाद निवासी नंदन सिंह के साथ हुआ था। दोनों एक दिन पहले मुरादाबाद से नाग गांव में आए थे। शादी के बाद पहली बार मायके पहुंची बेटी की खुशी में परिजन खुश थे, लेकिन रात्रि में मनीषा ने अपने ही अपने मायके में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल मुरादाबाद से पहुंचे लोगों ने मायके पक्ष के सहमति पर सोमेश्वर शमशान घाट में अन्तिम संस्कार कर दिया। दो दिन पूर्व वह अपने पति के साथ दूनागिरी बैजनाथ घूमने गयी, लेकिन मौत को गले क्यों लगाया इसका पता नहीं चल सका है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी