तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। तमंचा व एक कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
 गुरूवार की देर शाम एसआई पंकज सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम झनकट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान जब वह झनकट से दियूरी को ओर जा रहे थे तो मुखबिर ने सूचना दी कि उलधन की ओर एक व्यक्ति जा रहा है और उसके पास असलाह है। इस पर पुलिस टीम को उलधन मार्ग पर एक व्यक्ति जाते दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने स्वयं को विडौरा मझोला नानकमत्ता निवासी प्रीतम सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई महर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119