खटीमा…अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। गुरूवार को बिगराबाग निवासी 21 वर्षीय दीपक बुंगला ने अज्ञात कारणों से विषपान कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

परिजनों ने गंभीर हालत में उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर होते देख हायर सेंटर रिफर किया। हायर सेंटर ले जाते समय युवक की मौत हो गई। परिजन शव को वापस उप जिला चिकित्सालय वापस ले आये। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119