पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास करने पर एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कटारपुर में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से तमंचे के बल पर लूट का प्रयास के आरोप में पुलिस ने पेट्रोल पंप स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक सवार एक बदमाश को जेल भेजा दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

कटारपुर में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार की रात एक पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने तेल डाल रहे एक सेल्समैन पर तमंचा तानकर लूट का प्रयास किया। सेल्समैन के शोर मचाने पर अन्य सेल्समैन उधर भागे तो वह बाइक लेकर भागने लगे। इस पर एक सेल्समैन ने बाइक को पकड़ लिया और बाइक नीचे गिर गई। बाइक नीचे गिरते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पंप के कर्मचारियों ने एक बदमाश को दबोच लिया और दूसरा भाग निकला।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119