महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने व परिवार को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 12 अगस्त को शंखधुरा निवासी केदार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि दीपक नामक युवक उनकी पत्नी को फोन, फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार धमकाया रहा था।
युवक के डराने व धमकाने के बाद उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी युवक परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक के खिलाफ धारा 108/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पांखू के मसूरिया निवासी दीपक सिंह को नाचनी रोड़ के पास से गिरफ्तार किया। युवक को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष अनिल आर्या, बलवंत, विरेंद्र गैड़ा, प्रेम बंग्याल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग