बरेली रोड क्षेत्र की महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो फोटो बनाया और अब ब्लैकमेल कर रहा है, उसकी बात नहीं मानने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhamd-सड़क पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट -दो युवतियों समेत नौ हिरासत में

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बरेली रोड की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति श्रमिक हैं, वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है,  कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर उसके घर में घुस गया.आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा

युवक अब उसे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है,साथ ही संबंध बनाने का दबा व डाल रहा है.महिला का आरोप है कि आरोपी उसे काफी दिनों से परेशान कर है, अश्लील वीडियो बनाकर अब उसको ब्लैकमेल भी कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119