बिनसर अग्निकांड में झुलसे एक और  की मौत

Ad
खबर शेयर करें

-मृतकों का आंकड़ा पहुंचा छह

अल्मोड़ा। बिनसर सेंचुरी अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे  पी आर डी जवान कुंदन नेगी जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते हार गए। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन का दुखद समाचार मिलते ही उनके गांव ने मातम पसर गया।

कुंदन ग्राम खाकरी, धौलछीना के रहने वाले थे। बीते दिनों बिनसर सेंचुरी में वनाग्नि की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

गौरतलब है कि बीते 13 जून को बिनसर वन्य जीव विहार के जंगल में आग बुझाने गए आठ वन कर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। हादसे ने चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहाँ एक युवक कृष्ण कुमार ने घटना के सातवें दिन दम तोड़ दिया था। 30 जून यानी आज सुबह पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : अवैध खनन पर अधिकारी करें सख्त कार्रवाई  -डीएम भटगांई ने खनन निरोधक दल की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने पीआरडी जवान कुंदन नेगी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुंदन का शव देर रात तक अल्मोड़ा लाया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119