साइबर ठगों ने युवक को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने एक और युवक को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी कर दी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 9 जून को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप पर एक लिंक आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

मैसेज भेजने वाले ने 5 स्टार रेटिंग देने का काम दिया और हर रेटिंग पर 150 रुपये देने को कहा। रेटिंग देने पर लक्ष्मण के खाते में 150 रुपये भी आ गए। जिसके बाद जालसाज ने लक्ष्मण को पूरी तरह से भरोसे में लिया। फिर उसके बाद जालसाज ने मल्टी टास्किंग में मोटी कमाई का झांसा देकर इंस्टाग्राम में एक ग्रुप में जोड़ दिया। लक्ष्मण ने ज्यादा कमाई के लालच में कई बार में 85 हजार रुपये निवेश कर दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

जिसके बाद जालसाजों ने लक्ष्मण का खाता सीज कर दिया। खाता पुनः शुरू करने के लिए पहली बार में 88 हजार और दूसरी बार में 1.28 लाख रुपये जमा कराए। फिर 1.20 लाख रुपये का निवेश और कराया। 9 जून 2024 से 14 जून 2024 तक उन्होंने 4 लाख 30 हजार 600 रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119