अग्निवीर के लिए 25 तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण -अधिक से अधिक युवक युवतियों से पंजीकरण करने की अपील

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सेना ने आनलाइन पंजीकरण के सिर्फ चार दिन बच गए है। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक युवक युवतियों से पंजीकरण करने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष आनलाइन पंजीकरण के लिए युवक-युवतियों को करीब 44 दिन दिए गए हैं। युवाओं में भी भारती को लेकर खासा उत्साह है। भर्ती के लिए (www. joinindianarmy.nic.in) पर अभ्यर्थी आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

इस बार अभ्यर्थी दो पदों पर एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ में ग्रुप और समय सीमा में बदलाव किया है। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119