एसएसजे विवि की स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के शैक्षणिक सत्र 2023-24 की स्नातकोत्तर पारम्परिक व व्यावसायिक पाठयक्रमों की विभिन्न कक्षाओं जहाँ पर प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक निर्धारित है में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये हैं। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पचास रूपये ऑनलाईन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
पंजीकरण शुल्क जमा करने के उपरान्त अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट में लॉग-इन करके पंजीकरण आवेदन पत्र जमा करना होगा। अभ्यर्थी विभिन्न स्नातकोत्तर परम्परागत पाठ्यक्रमों/ व्यवसायिक पाठयक्रमों, जहाँ पर प्रवेश हेतु अर्हता स्नातक निर्धारित की गयी है के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थी को प्रत्येक परिसर / महाविद्यालय / संस्थान तथा प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु पृथक-पृथक पंजीकरण आवेदन पत्र भरना होगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क केवल एक ही बार जमा करना होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी