शांतिपूर्ण तरीके से चलाएं आंदोलन : कोतवाल -गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 83वे दिन जारी
मोटाहल्दू। गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 83वे दिन जारी रहा। लालकुआं डिवीजन के वाहन स्वामी अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। वाहन स्वामियों का कहना है सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली लेकिन स्टोन क्रेशर वाले उचित भाड़ा देने को राजी नहीं है, जिससे खनन कार्य में देरी हो रही है। आज पुलिस निरीक्षक डीआर वर्मा ने गौला खनन संघर्ष समिति के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कहा की होली को देखते हुए शांति पूर्ण रुप से अपने आंदोलन को चलाने के लिए कहा। जो गाड़ियों ओवरलोड आ रही है उनको ना रोक़े, विभाग को सूचित कर उन गाड़ियों को उनके हवाले करें। संयोजक रमेश चंद जोशी कहा कि जब तक उचित रेट नहीं मिलेगा तब तक लाल कुआं डिवीजन के कोई भी गेटों से वाहन नदी में प्रवेश नहीं करेंगे।

अधिकारियों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है जिससे करोड़ों का राजस्व का नुकसान सरकार को हो रहा है। आज धरना देने वालों में अध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, सचिव इंदर सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गणेश बिरखानी , सावन पथनी, अमित भट्ट, नवीन जोशी, रमेश कांडपाल, मदन उपाध्याय, पूरन पाठक, राजू चौबे, कमल बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग