एलबीएस रोवर रेंजर्स ने झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में किया वस्त्रदान
हल्द्वानी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के रोवर्स रेंजर्स यूनिट के भागीरथी टीम और लाल बहादुर शास्त्री क्रू स्वयंसेवियों द्वारा सेवा शिविर के तहत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 अंजु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में लालकुआं के तिवारी नगर, नगीना कॉलोनी के झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में 500 जोड़ी से अधिक वस्त्र दान करते हुए लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वस्त्रदान संयोजक रोवर्स रेंजर्स लीडर डॉ0 गीता तिवारी पाण्डे और डॉ0 हेम चन्द्र द्वारा स्वयंसेवी क्रू और टीम को सेवा शिविरों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्रू सूरज सिंह राठौर, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार आर्या, लक्की मसीह, राज चौहान, गणेश भट्ट, तनुजा, ज्योति पांडा, उर्मिला कोरंगा, गीता जोशी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. मनोज कुमार जोशी और सेवा निवृत प्रधानाचार्य माधवानंद पंतोला, भावना सनवाल आदि उपस्थित रहे। झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के लाभान्वित महिला, पुरूष और बच्चों ने निरंतर रोवर्स-रेंजर्स द्वारा संचालित होने वाले वस्त्रदान और जन जागरूकता कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी और डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग