चिकित्सक दंपति ने की आत्महत्या, दोनों के शव संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले
निजी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली। पुलिस ने मृतक चिकित्सक दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है ।
एक निजी हॉस्पिटल में तैनात डॉ. इंद्रेश शर्मा मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं। अपनी पत्नी वर्षा शर्मा और 12 वर्षीय पुत्र ईशान के साथ वह सैनिक कॉलोनी काशीपुर में रहते थे। उनकी पत्नी वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित थी और उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। वही कोरोना के बाद से उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते अपने पुत्र को पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं भेजा था। उनकी एक पुत्री भी है जिसकी उन्होंने शादी कर दी थी। बुधवार की सुबह 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में उनका पुत्र इशान जैसे ही सुबह जागा लेकिन काफी देर तक जब उसके माता-पिता नहीं उठे, उसने कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
एसपी काशीपुर अभय सिंह के मुताबिक घटना स्थल पर सिरींज और सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से सुसाइड किए जाने का जिक्र किया गया है तथा किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को कैंसर की बीमारी थी, जिसके चलते वह सम्भवतः तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर