15 जून को स्थापना दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन, एडीएम की अध्यक्षता में कैंची में हुई बैठक, भवाली से कैंची शटल सेवा से जाएंगे श्रद्धालु
भवाली। कैची धाम में 15 जून स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम शिव चरण दृवेदी ने कैची मंदिर समिति, व्यापारियो व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के बीच बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम ने बताया 15 जून को कैची धाम में तीनों पार्किंग फुल पर भवाली में वाहनो को पॉलिका मैदान, सेनीटोरियम, रानीखेत रोड में बनाई पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। जिसके बाद भवाली से शटल सेवा से श्रद्धालु कैची धाम पहुचेंगे। साथ ही कैची हरतपा रोड़ में दो पहिया वाहनों को पार्क किया जाएगा। 15 जून को जीरो जोन होने से अल्मोड़ा से आने वाले वाहन क्वारब से नथुवाखान तल्ला रामगढ़ होते हुए भीमताल पहुचेंगे। वही भीमताल से आने वाले वाहन खुटानी से क्वारब को जाएंगे।
एडीएम शिव चरण दृवेदी ने बैठक में अधिकारियों से यातायात, साफ सफाई, पार्किंग, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को पार्किंग व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने मेले के दौरान जिला पंचायत अधिकारियों को सफाई कर्मियों को मौके पर रहने को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल उमेश मलिक, एसएसआइ प्रकाश मेहरा, एसडीओ मनोज तिवारी, ईओ संजय कुमार, सहायक अभियंता जीके पाण्डे, डॉ योगेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट मदन मोहन सिंह कैड़ा, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार, कैची प्रभारी कृष्णा गिरी, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, मंदिर समिति प्रदीप साह, प्रधान पंकज निगलटिया, भूवन तिवारी, दिनेश तिवारी, दीपक किरौला, रमेश किरौला, विक्रम तिवारी, कुंन्दन, डूंगर सिंह बिष्ट, राजू तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू