पिथौरागढ़ के व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
खटीमा। टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक अधेड़ ग्राम बिनकाना, धारचूला (पिथौरागढ़) का निवासी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की सूचित कर दिया है।
शनिवार को 112 सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव ट्रेन के ट्रैक में पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई विनोद जोशी, चौकी प्रभारी चकरपुर प्रियांशु जोशी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो ग्राम भुड़ाई में चकरपुर-खटीमा रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद लोको पायलट व अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया था। जिसके बाद ट्रेन को बैक कर पीछे खड़ा कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त वीरेन्द्र सिंह बम (50) पुत्र बहादुर सिह बम निवासी ग्राम बिनकाना, पोस्ट धारचूला, जिला पिथौरागढ़ के रुप में हुई है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक के पंचानामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएंगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल