नानी के घर जाने की कहकर निकली किशोरी लापता
रुद्रपुर। अटरिया रोड निवासी एक किशोरी बीते गुरुवार को नानी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापाता हो गई। किशोरी के मां की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
अटरिया रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी घर से पड़ोस में रहने वाली अपनी नानी के यहां जाने के लिए कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर वह भी मां के घर गई। पता चला कि उनकी बेटी तो वहां गई ही नहीं थी। इसके बाद उन्होंने बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप