पीएम मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया सफर
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ के 17 किमी लंबे पहले खंड का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे।
कल से आम नागरिक इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का पहला चरण 17 किलोमीटर लंबा है। यानी अभी यात्री गाजियाबाद के साहिबाबद से दुहाई डिपो तक यात्रा कर सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का ट्रेन किराया 50 रुपए रखा गया है। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए 100 रुपए चुकाने होंगे।
ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों संग रेल यात्रा का आनंद लिया। ‘नमो भारत’ रैपिड रेल कई तरह की हाईटेक सुविधाओं से लैस है। दिल्ली-मेरठ तक पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा