पुलिस ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पकड़ा
पिथौरागढ़। नगर में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। उनके पास से चोरी की सामाग्री भी बरामद हुई है। आभूषण को पिघलाने वाले एक स्वर्ण कारीगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एसपी लोकेश्वर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 30अगस्त को नगर के एक घर में चोरी की घटना सामने आई थी। अज्ञात लोगों ने 18हजार 300 रुपये के साथ ही सोने का एक मंगलसूत्र व दो अंगूठियां चोरी कर ली।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में जांच के दौरान मदकोट निवासी प्रदीप कुमार,मुनस्यारी निवाीस गौरव कुमार व घंटाकरण निवासी बादल आर्या को गिरफ्तार किया है। मामले में चार नाबालिकों को संरक्षण में लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग